फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बाहर निकलने के लिए उपचार ही विकल्प : डीसी

विज्ञापन
जिला रेडक्रॉस सोसायटी वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त तोरुल एस रवीश।-डीपीआरओ
विज्ञापन
कुल्लू। रेडक्रॉस के अंतर्गत कुल्लू जिले में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, अर्ली इंटरवेंशन सेंटर तथा नशे की रुग्णता से ग्रस्त महिलाओं के लिए इरका केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। नशे से ग्रसित लोगों को एक मरीज की तरह समझना चाहिए। प्रदेश और जिले के बच्चों को नशे की बीमारी से बाहर निकालने के लिए उपचार ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कही। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू की वार्षिक आम बैठक वीरवार को उपायुक्त सह-अध्यक्ष डीआरसीएस कुल्लू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। अब जिले में उपमंडल स्तर पर रेडक्रॉस की इकाइयां गठित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बंजार तथा निरमंड में रेडक्रॉस भवन के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी हैं। शीघ्र ही यहां पर भवन का निर्माण आरंभ किया जाएगा। साथ ही आनी तथा मनाली में रेडक्रॉस भवन के लिए भूमि चयन करने का कार्य चल रहा है।
टीबी के मरीज को अतिरिक्त पोषण के लिए रेडक्रॉस की ओर से भी मदद की जाती है। कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को जिला रेडक्रॉस मेला में सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक में लिए गए निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र लोग लाभान्वित हो सकें। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को तुरंत राहत के रूप में जिला रेडक्रॉस की ओर से 3700 तिरपाल, 50 गद्दे, 300 बाल्टियां प्रदान की गई थीं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें