कुल्लू में गृह रक्षक एवं पुलिस के 26 जवानों को हिमपात एवं हिमस्खलन में राहत कार्यों के लिये सफ
कुल्लू। गृह रक्षक एवं पुलिस जवानों को हिमपात एवं हिमस्खलन के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षण लेने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में 26 जवानों ने भाग लिया।
इन्हें उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने प्रमाण पत्र दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता एवं आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करते हैं। किसी भी आपदा से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की दक्षता में वृद्धि होती है। गौरतलब है कि हिमपात एवं हिमस्खलन में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 24 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलायड स्पोर्ट्स मनाली में करवाया गया। संवाद