फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिमसा में लग रहा जाम, पर्यटक हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। रांगड़ी-कन्याल मार्ग में जाम की समस्या विकराल हो गई है। रविवार को मार्ग पर सिमसा के समीप लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल इस मार्ग पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क किनारे हो रही खाेदाई के कारण सड़क कीचड़ से भर गई है। मिट्टी के चलते जगह-जगह वाहन फंस रहे हैं। साथ ही सड़क तंग होने से जाम की समस्या विकराल हो रही है। इस क्षेत्र में होटलों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। वाहनों की संख्या भी अधिक होने से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के जवान यातायात नियंत्रण के लिए जगह-जगह तैनात किए गए हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि सड़क की खोदाई होने से अक्सर जाम लग रहा है। रविवार को भी इस मार्ग पर देर तक जाम लगा रहा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़क में खोदाई का कार्य चल रहा है। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें