लाहौल के मड्ग्रां में योर उत्सव के दूसरे दिन रस्मों की अदायगी करते ग्रामीण।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के मडग्रां गांव में योर उत्सव के दूसरे दिन पुरातन रस्मों को निभाया गया। बर्फ के बनाए विशाल शिवलिंग के चारों ओर ग्रामीण पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर योर उत्सव की परंपरा का निर्वहन किया।
रविवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद कुंभ में (योर स्थल) मुखौटे पहनकर चिह्नित जगह पर जाकर पूजा-अर्चना की गई। शिवलिंग की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने वाद्ययंत्र के धुनों के बीच देवी-देवताओं सहित पितरों को याद कर उन्हें जूब (यौरा) समर्पित की। संवाद