फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धागों का जाल बनाकर हो रहा वन्य पक्षियों का शिकार

Sun, 09 Mar 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
डोभा के जंगल में जाल में फंसा जंगली मुर्गा बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। वन मंडल कुल्लू के अंतर्गत बरान एयर डोभा के जंगलों में धागों का जाल (ट्रैप) लगाकर पक्षियों के शिकार का कथित मामला सामने आया है। ग्रामीण ने जाल में फंसे दुर्लभ कड़ेशा (जंगली मुर्गा) पक्षी को रेस्क्यू कर बचाया। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोनाल, जुजुराणा, कलीज सहित दुर्लभ फीजेंट प्रजाति के पक्षियों का अवैध शिकार कुल्लू के कुछ इलाकों में अभी भी जारी है। मनाली उपमंडल की बरान पंचायत के पूर्व उपप्रधान भाग चंद नेगी ने रविवार सुबह डोभा गांव के साथ लगते जंगल में एक कड़ेशा (जंगली मुर्गा) को अवैध शिकार करने वाले गिरोह की ओर से लगाए गए जाले (ट्रैप) से रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के अनुसार अब कुछ लोग ट्रैप लगा कर भी इन खूबसूरत पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। भाग चंद ने बताया कि जंगली मुर्गा मजबूत धागों में बुरी तरह उलझा हुआ था और छटपटा रहा था। उन्होंने धागे काट कर पक्षी को निकाला। कुछ देर बाद जब पक्षी की हालत ठीक लगी तो उसे जंगल में छोड़ दिया। उधर, वन विभाग के डीएफओ एंजल चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें