फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहले दिन दुकानें सजाने में व्यस्त रहे कारोबारी

Thu, 02 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड सहित ढालपुर मैदान में सुबह ही शुरू हो गया था दुकानें लगाने का क्रम
विज्ञापन

आपदा के चलते देरी से पहुंचे हैं व्यापारी, प्लॉटों का आवंटन भी देरी से हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए पहले दिन कारोबारी दुकानें सजाते रहे। इस बार आपदा के चलते उत्सव में प्लाॅट आवंटन देरी से हुआ है। कारोबारी भी उत्सव के लिए देरी से पहुंचे हैं। इस कारण समय पर दुकानें नहीं लगा पाए हैं।
ऐसे में उत्सव के पहले दिन भी कारोबारी दुकानें लगाते रहे। कुछ कारोबारियों की दुकानें उत्सव के दूसरे दिन भी सजेंगी। इधर, मालरोड ढालपुर में सुबह ही दुकानें लगाने का क्रम शुरू हो गया था। यह दिनभर जारी रहा। शाम तक कारोबारियों ने दुकानें लगा दी हैं। कुछ दुकानें अभी सज रही हैं। मैदानों और डोम के भीतर भी कारोबारी दुकानें लगाने का काम कर रहे हैं। जिन कारोबारियों ने दुकानें लगा दी हैं, उनमें लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आपदा के चलते इस बार व्यापारिक दृष्टि से कारोबार पर असर पड़ने का अंदेशा है लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि जिस तरह से उत्सव मनाने को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है उससे कारोबार भी अच्छा रहेगा। दिल्ली से आए कारोबारी अनिल कुमार और पंकज ने कहा कि जिस तरह के हालात आपदा के चलते बने थे, इससे उन्हें दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर संदेह था। उन्होंने पहले से तैयारियां भी नहीं की थीं। जैसे ही उत्सव के आयोजन को लेकर जानकारी मिली तो जल्दबाजी में सामान लेकर दुकान लगाने के लिए पहुंच गए। इस कारण प्लाॅट खरीदने में भी देरी हुई। दुकान समय पर नहीं लगा पाए हैं। अब उत्सव शुरू होते ही दुकान लगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


नौ के बाद सजेगी फड़ी मार्केट
उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर वाले मैदान में लगने वाली फड़ी मार्केट इस बार भी नहीं लगाई गई है। यह मार्केट दशहरा का समापन होने के बाद 9 अक्तूबर से शुरू होगी। कारोबारियों को प्लाॅट भी 9 अक्तूबर के बाद से ही आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें