फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जांबाजों के शौर्य की कहानी बताएंगे विद्यार्थी

Thu, 02 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के स्कूलों में वीर गाथा 5.0 प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

तीसरी से 12वीं तक विद्यार्थियों की होंगी स्पर्धाएं
चयनित प्रतिभागी गणतंत्र दिवस में होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के विद्यालयों में वीर गाथा 5.0 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की स्वतंत्रता और देश की रक्षा के लिए सीमा पर जान गंवाने वाले वीरों और बलिदानियों को याद किया जाएगा।
तीसरी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों के मध्य स्कूल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, चित्रकला, कविता, चित्रकला, मल्टीमीडिया आदि प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर गाथा 5.0 प्रतियोगिता होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, वीरता और शौर्य गाथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से वीर सैनिकों और राष्ट्रीय नायकों की गाथाओं को प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। वीर गाथा समन्वयक जीत राणा ने कहा कि वीर गाथा 5.0 विद्यार्थियों के लिए न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है, बल्कि यह राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले बलिदानियों और वीर जवानों की प्रेरणादायक कहानियों से जुड़ने का अवसर भी है। इसके लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों को विद्यार्थियों की 15 अक्तूबर तक माॅय जीओवी पोर्टल पर प्रविष्टियां अपलोड करनी होंगी।

किस श्रेणी के लिए कौन सी स्पर्धा
श्रेणी कक्षा स्पर्धाएं
प्रारंभिक तीसरी से पांचवीं कविता, पैराग्राफ, चित्रकला, ड्राइंग, पैराग्राफ।
मध्यम छठी से आठवीं
कविता, पैराग्राफ, चित्रकला, ड्राइंग व मल्टीमीडिया व शॉर्ट वीडियो
माध्यमिक नौवीं से 12वीं कविता, निबंध, चित्रकला, मल्टीमीडिया प्रस्तुति व शॉर्ट वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें