फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर-रेरी मार्ग पर ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर-रेरी सड़क पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन (31) निवासी लोअर बजौरा, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे पेश आया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पवन जब रेरी सड़क पर ट्रैक्टर में शटरिंग का सामान लेकर जा रहा था तो रेरी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर गया। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग और मशगां पंचायत के प्रधान शेर सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए तेगूबेहड़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें