फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति में पर्यटकों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

Thu, 04 Jul 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली पहल को लेकर एक बैठक हुई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में बढ़ते पर्यटकों की आमद को देखते हुए पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सफाई और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए पर्यटन क्षेत्र में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, होटल एसोसिएशन, होमस्टे संचालक, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग समन्वय के साथ इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें, ताकि जिला में बढ़ते पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिल सके और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा मिले।
उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों के सौंदर्य और स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने में सक्रिय रूप से आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्वच्छता मानकों को बढ़ाने के प्रति समर्पण से कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिर्फ एक मान्यता नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन व्यवसाय को संवारने की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण लाहौल-स्पीति पारूल कटियार ने बताया कि जल्द ही होटल कारोबारियों, होम स्टे संचालकों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत स्वच्छता मानकों को बढ़ाने में उन्हें उप मंडल स्तरीय समिति, जिला व राज्य स्तरीय समितियां द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस मौके पर एसडीएम रजनीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी बवनेश चड्ढा, ऑनलाइन माध्यम से एसडीएम उदयपुर केशव राम, काजा से खंड विकास अधिकारी दीक्षित कुमार व होटल कारोबारी तथा होमस्टे संचालक भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें