फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर पहुंचे सैलानी, बर्फ में की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड पर पर्यटकों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग का उठाया लुत्फ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। वीकेंड पर सैलानियों ने लाहौल-स्पीति के कोकसर में बर्फ के बीच खूब मस्ती की। मनाली पहुंचे सैलानी रविवार को अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर पहुंचे। कोकसर में सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, एडवेंचर बाइक, जिप लाइन आदि साहसिक गतिविधियों का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फ की ठंडी फिजाओं के बीच सैलानियों ने फोटो भी खिंचवाए। कोकसर अब सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है।
इससे पहले सैलानी कुठ बिहाल, सिस्सू आदि जगहों में बर्फ के बीच मस्ती कर रहे थे। सिस्सू नर्सरी के सेल्फी प्वाइंट के पास सड़क खराब होने के बाद अधिकतर सैलानी कोकसर का ही रुख कर रहे हैं। कोकसर में कई जगहों पर बर्फ है, जिसका सैलानी जमकर मजा ले रहे हैं। अप्रैल में भी सैलानी लाहौल के कोकसर में ठंडी फिजाओं का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सिलसिला आने वाले दिनों में जारी रहेगा। घाटी के पर्यटन कारोबारी सुरेश, अनिल, सुरेंद्र और सचिन ने कहा कि सैलानियों ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग आदि गतिविधियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि सैलानियों की संख्या घाटी में लगातार बढ़ रही है। समर सीजन की अभी शुरुआत ही हुई है। जिस तरह से पर्यटक पहुंच रहे हैं, आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें