फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ के बीच सैलानियों की मस्ती, पैराग्लाइडिंग का भी लिया आनंद

Fri, 17 Jan 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में बर्फबारी के दूसरे दिन मौसम खुलते ही बर्फ के बीच पहुंचे पर्यटक मस्ती और 
विज्ञापन
मनाली से सोलंगनाला पहुंचे पर्यटक, जगह-जगह बनी जाम की स्थिति
विज्ञापन

बीआरओ ने अटल टनल नार्थ पोर्टल में शुरू किया मार्ग बहाली का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही पर्यटकों ने पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला का रुख कर लिया। पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे और बर्फ के साथ अठखेलियां कीं।
पर्यटकों ने स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, ट्यूब राइडिंग, स्लेजिंग सहित अन्य खेलों का आनंद लिया। सोलंगनाला तक जगह-जगह जाम की स्थिति रही। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन सैलानियों ने बर्फ से खेलने का आनंद भी लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को कुल्लू-मनाली की पहाड़ियों में जमकर बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला से लेकर पलचान, नेहरूकुंड सहित मनाली तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मनाली से सोलंगनाला का मार्ग भी बर्फ की परत में ढक गया है। बीआरओ ने मशीनरियों के माध्यम से सड़क से बर्फ हटाकर शुक्रवार सुबह मार्ग को बहाल किया। उसके बाद पर्यटकों ने फोर बाई फोर वाहनों के माध्यम से सोलंगनाला में दस्तक दी। सोलंगनाला से आगे लाहौल की ओर पर्यटक वाहनों को नहीं भेजा गया, लेकिन लाहौल और किलाड़ की ओर जाने फोर बाई फोर वाहनों चेन लगाकर सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

पर्यटकों के सामान्य वाहनों को नेहरूकुंड से आगे नहीं जाने दिया गया, जिससे हालांकि पर्यटकों को निराशा हाथ लगी। उन पर्यटकों ने नेहरूकुंड और आसपास के इलाकों में बर्फ के बीच आनंद लिया। उधर, अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बीआरओ ने मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें