फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंगनाला में उमड़े सैलानी, बर्फ में की मस्ती

विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सोलंगनाला तक हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया है। वाहनों की आवाजाही सोलंगनाला में पार्किंग की जगह और सड़क पर जम रही बर्फ पर निर्भर करेगी। रविवार दोपहर के समय कुछ एक छोटे वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए।
विज्ञापन

इससे आगे सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही फोर बाई फोर वाहनों को भेजा जा रहा है। सोलंगनाला में सभी प्रकार के वाहन पहुंचने से पर्यटकों का मेला लग गया। पर्यटकों ने सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया। स्नो स्कूटर, स्लेजिंग, याक की सवारी, स्नो राइड आदि का पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया।
स्कीइंग में भी पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। अटल टनल तक बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है लेकिन सोलंगनाला से धुंधी तक के दायरे में ब्लैक आइस के कारण वाहनों के स्किड होने का भय है। इसलिए पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा। सोलंगनाला में पार्किंग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्किंग खाली होने के बाद सोमवार से नियमित रूप से छोटे वाहन सोलंगनाला तक छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि दो जगह पार्किंग खाली कर दी गई है। बर्फ हटाने का कार्य जारी है। रविवार को पार्किंग के लिए जगह कम होने के कारण कैंची मोड़ में वाहनों को रोकना पड़ा। पार्किंग से बर्फ हटाने के बाद सोमवार को छोटे वाहनों की आवाजाही भी नियमित रूप से सोलंगनाला तक होगी। कहा कि बर्फ जमने और ब्लैक आइस की वजह से वाहनों को रोका भी जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें