फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्द मौसम में भी पैराग्लाइडिंग का रोमांच उठा रहे सैलानी

Sun, 17 Dec 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में ठंड में भी सैलानी पैराग्लाइडिंग का रोमांच उठा रहे हैं। पीज, डोभी सहित अन्य साइटों से पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। आपदा के बाद पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

क्रिसमस और नववर्ष तक साहसिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। क्रिसमस और नववर्ष के लिए देश-विदेश से सैलानी पूछताछ और बुकिंग कर रहे हैं। पीज साइट में पैराग्लाइडिंग के लिए सैलानी ढालपुर पहुंच रहे हैं।
ढालपुर में दिन के समय पर्यटकों की चहल-कदमी देखी जा सकती है। डोभी साइट भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग से कुल्लू के सैकड़ों युवाओं का रोजगार जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

युवाओं को घर-द्वार पर ही इन गतिविधियों से रोजगार मिल रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा का कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए आने वाले दिनों में साहसिक गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें