फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडिंग से वादियों को निहार रहे पर्यटक

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। बर्फ से ढके पहाड़ों को निहारने और अठखेलियां करने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में रोहतांग पहुंच रहे हैं। वीकेंड और दशहरा की छुट्टियों के चलते मनाली में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी है। रोहतांग पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां पहुंचने के लिए ऑनलाइन परमिट का स्लॉट भी बुक हो रहा है। सोमवार को भी रोहतांग दर्रा में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इन दिनों रोजाना एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं, जबकि परमिट लेकर करीब 1000 वाहन रोहतांग दर्रे का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पर्यटक दिनभर रोहतांग में बर्फ के बीच मस्ती करने के बाद सोलंगनाला पहुंचकर साहसिक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं।
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। पर्यटक आसमान में ऊंची उड़ान भरकर मनाली की वादियों का नजारा देख रहे हैं। इसके अलावा जिपलाइन, एटीवी राइड, ज्वाइंट स्विंग और जुमारिंग जैसी गतिविधियों का भी पर्यटक खूब आनंद उठा रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो पिछले तीन दिन में मनाली में तीन हजार से अधिक वाहन पहुंचे। शुक्रवार को 800, शनिवार को 1250 और रविवार को एक हजार वाहन मनाली आए। वोल्वो बसों का आंकड़ा भी रोज 100 के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी रवि कुमार, जिया लाल, हंस राज और प्रीतम ने बताया कि शुक्रवार के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वीकेंड और दशहरा की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें