कुल्लू। जिले के डोभी में एसटीएफ नारकोटिक्स ने एक किराये के कमरे में दबिश देकर 29.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पंजाब के 24 वर्षीय सैमुअल और कुल्लू के 23 वर्षीय अजय को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना सदर कुल्लू में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एसटीएफ की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में डोभी स्थित किराये के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान 29.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सैमुअल (24) निवासी जिला अमृतसर, पंजाब और अजय राय (23) निवासी गांव जाणा तहसील मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसटीएफ नारकोटिक्स के एएसपी शिव चौधरी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद