अटल टनल रोहतांग के समीप स्की का लुत्फ उठाते पर्यटक। क्रिसमस और नवबर्ष के जश्न के लिए पर्यटक पहुंच
- फोटो : Kullu
कुल्लू। कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थल कोठी-गुलाबा में अब पर्यटक वाहन जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने सुबह 10 से शाम चार बजे तक रोहतांग की ओर गुलाबा तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी है। पर्यटक वाहन सिर्फ मौसम साफ होने पर ही जा पाएंगे। गुलाबा में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शाम चार बजे से सुबह 10 बजे के बीच कोठी से आगे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एसडीएम मनाली की संस्तुति पर यह आदेश जारी किए हैं। एसडीएम को ग्राम पंचायत पलचान के उपप्रधान तथा स्थानीय लोगों के प्रस्ताव मिले हैं। इसके बाद एसडीएम तथा उप पुलिस अधीक्षक मनाली ने कोठी से गुलाबा तक संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कुछ स्थितियों में गुलाबा तक वाहनों की अनुमति दी जा सकती है। गौर रहे कि पिछले माह 22 नवंबर को कोठी से आगे रोहतांग की ओर खराब मौसम के चलते वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
--