फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली सैलानियों से गुलजार

Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)।
विज्ञापन
कुल्लू के ब्यास नदी की लहरों के साथ अटखेलिया करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में सैलानियों की आमद में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी काफी खुश हैं। अप्रैल माह के दूसरे ही सप्ताह में सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पर्यटक से जुडे़ तमाम कारोबारियों में खुुशी की लहर है।
विज्ञापन


सैलानियों की तादाद बढ़ने से क्षेत्र का पर्यटन कारोबार चमकने लगा है।
 मनाली समेत मणिकर्ण और कसोल के होटल पैक होने शुरू हो गए हैं। सैलानियों ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। रोहतांग दर्रा खुलने की सूचना के बाद होटलों में बुकिंग भी बढ़ गई है। वही, बॉलीवुड कारोबारियों ने भी इन दिनों कुल्लू-मनाली का रूख किया है।

कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं। ऐसे में हाई प्रोफाइल पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन कारोबारी एवं होटल मालिक सुंदर ठाकुर का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक होने से सैलानियों ने पहाड़ों की ओर रूख कर दिया है।
विज्ञापन


जिसके चलते हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सैलानियों की तादाद बढ़ने से निश्चित तौर पर पर्यटन से जुड़े तमाम लोगों को इसका प्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।

मनाली स्टॉक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या काफी बढ़ने लगी है। कारोबारियों का धंधा उम्दा हो रहा है। होटलों में 55 फीसदी आक्यूपेंसी हो गई है, अभी इसमें और बढ़ोतरी होगी। हिमाचल पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक सुनील बंसल ने कहा कि 15 अप्रैल तक पर्यटन निगम की ओर से 30 फीसदी छूट सरकारी होटलों में दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें