फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग जा रहे हरियाणा के पर्यटक की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली से रोहतांग दर्रा की तरफ जा रहे हरियाणा के एक पर्यटक की रास्ते में मौत हो गई। इससे सैर-सपाटे के लिए पहुंचे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से पर्यटक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार कमल बंसल (36) पुत्र गुलाब चंद, निवासी मकान नंबर 65, ई ब्लॉक सिरसा (हरियाणा) परिवार के साथ मनाली आया था। परिवार शुक्रवार को रोहतांग दर्रा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। लिहाजा परिवार उसे रास्ते से ही अस्पताल के लिए लेकर आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पर्यटक कमल बंसल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया। इसके बाद मनाली थाना को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उप अधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक दिल के रोग से पीड़ित था। ऐसे में आशंका है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें