फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में सड़कों पर उतरे

Mon, 27 Mar 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू /पतलीकूहल। राहुल गांधी की लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को कुल्लू में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केंद्र की भाजपा सरकार साजिश के तहत काम कर रही है। केंद्र सरकार घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास कर रही है, जो भी व्यक्ति घोटाले करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसके खिलाफ षड्यंत्र के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हम सभी अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं और कांग्रेस के नेता भी विधि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले में आगामी निर्णय ले रहे हैं। जिस तरह से राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया, उसे देश की जनता सहन नहीं करेगी।
पतलीकूहल में भी मनाली कांग्रेस ने राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने विरोध में सत्याग्रह और हल्ला बोल कार्यक्रम किया। पतलीकूहल पार्क में दो घंटे तक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। पतलीकूहल बाजार में रैली निकाली गई। मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कहा कि बयानों की बात की जाए तो भाजपा के नेताओं पर सबसे ज्यादा केस होने चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के दोस्त अदाणी पर सवाल उठाने की सजा असल में दी गई। केंद्र सरकार न्यायालय व्यवस्था पर पूरी तरह से काबिज हो गई है। कांग्रेस और विपक्ष राहुल गांधी के साथ है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, हिमाचल कांग्रेस सदस्य नवीन तंवर, महासचिव निहाल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम शर्मा, कुल्लू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, कुल्लू जिला अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष सतीश चंद, कुल्लू जिला कांग्रेस पंचायती राज अध्यक्ष चंद्रसेन ठाकुर, मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तारु नेगी, मनाली कांग्रेस अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली शहरी कांग्रेस महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू, मनाली कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष पुने राम, मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष कमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें