फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-किलाड़ रूट पर 28 से दौड़ेगी एचआरटीसी की बस

Mon, 27 Mar 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू से किलाड़ रूट पर फिर से बस सेवा शुरू कर रहा है। 28 मार्च से निगम ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान निगम की बस बंद कर दी थी। पांगी किलाड़ की तरफ बसों का संचालन बंद हो गया था। करीब चार महीनों के बाद एक बार फिर कुल्लू से किलाड़ रूट पर बस दौड़ेगी। इससे लोगों को टैक्सी में महंगे सफर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुताबिक कुल्लू से बस सुबह 5:30 बजे चलेगी। मनाली से सुबह 7 बजे बस केलांग के लिए चलेगी। केलांग में पहुंचने के बाद इसे सुबह 9 बजे किलाड़ के लिए रवाना किया जाएगा। रात्रि विश्राम बस का किलाड़ में ही होगा। अगले दिन बस किलाड़ से सुबह 7 बजे कुल्लू के लिए चलेगी।
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ रूट पर 28 मार्च से निगम बस सेवा को शुरू कर रहा है। बस सेवा शुरू होने से चंबा जिलेे के किलाड़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सड़क से बर्फ हटाने के बाद इसे यातायात के लिए सुचारु रखा गया है, इसके चलते पथ परिवहन निगम की ओर से बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें