फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: यातायात नियमों के पालन की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकुमसेरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय के साथ लगते गांवों का भ्रमण कर वापस परिसर पहुंची।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालने करने की शपथ दिलाई। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यातायात नियमों से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्रोत व्यक्ति विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान भी दे रहे हैं। महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली में सह आचार्य डॉॅ. रत्नेश त्रिपाठी, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, सालिक राम यादव, गणेश ठाकुर, माया देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें