फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशा न करने की ली शपथ, जागरूक करने का लिया संकल्प

Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की चपेट मेें आ रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और जागरूकता लाने की आवश्यकता है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, नर्सिंग प्रशिक्षुओं, सुरक्षा गार्डों, सफाई कर्मचारियों और आम जनता की उपस्थिति में नशीली दवाओं और नशे का सेवन न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद, जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में भी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. शेफाली ने प्राध्यापकों, गैर शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों को नशा न करने और दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें