फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षक, गैर शिक्षक के पद रिक्त होने से पढ़ाई, कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के सात पद रिक्त होने से पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, गणित, भूगोल, डीईपी और कार्यालय अधीक्षक समेत सह अधीक्षक के पद खाली हैं। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय में अध्ययनरत 201 विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सता रही है।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक विद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पद भरने की मांग कर रहे हैं। बावजूद विभाग की ओर से कोई खास पहल नहीं की गई है। सबसे अधिक परेशानी गणित और अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को पेश आ रही है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन लाल ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा गया है। उनसे शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पद भरने की मांग की गई है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने कहा कि शैंशर विद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की रिक्ति का डाटा निदेशालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें