फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षकों को बताया यू-डाइस में कैसे भरें छात्रों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में तीन जिलों के 108 शिक्षक ले रहे विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में इंडक्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के 108 टीजीटी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये शिक्षक वे हैं जो हाल ही में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नियुक्त किए हैं। इन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाने, विद्यालय संबंधी गतिविधियों में शामिल होने तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला 15 दिनों तक चलेगी। कार्यशाला में वीरवार को शिक्षकों को यू-डाइस पर विद्यार्थियों का सही डाटा कैसे अपलोड करें और अन्य गतिविधियों और विषयों को कैसे भरें, की जानकारी दी।
टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल के इन शिक्षकों को वीरवार को स्रोत व्यक्ति बीना ठाकुर, नारायण ठाकुर, जगरनाथ, गायत्री ठाकुर और आशीष ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्हें पौधों में परिवहन कोशिकाओं का परिचय, कोशिका/ऊतक, संख्या प्रणाली के साथ खेलना, पूर्णांक सत्र, यू-डाइस और अन्य विषयों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि डाइट में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला 15 दिनों तक चलेगी। कार्यशाला में 70 टीजीटी नॉन-मेडिकल और 38 टीजीटी मेडिकल को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के अलावा अन्य विभागीय गतिविधियों को बेहतर तरीके से कर पाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें