फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फूड कोर्ट में शौचालय बदहाल, दुकानदार और ग्राहक परेशान

Wed, 26 Feb 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में फू्ड कोर्ट। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के पीछे बने फूड कोर्ट में शौचालयों की दयनीय स्थिति से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है। यहां 16 दुकानें हैं, जहां रोजाना 500 से अधिक लोग खाने-पीने आते हैं, लेकिन चारों शौचालय बंद पड़े हैं। इनकी सफाई और रखरखाव की व्यवस्था न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

फूड कोर्ट में मौजूद दुकानदारों के अनुसार दशहरा उत्सव के दौरान प्रशासन और दशहरा कमेटी ने इन शौचालयों का इस्तेमाल किया था, लेकिन उत्सव समाप्त होने के बाद से इनकी सफाई नहीं हुई और पानी की आपूर्ति भी बंद है। यहां ग्राहकों के लिए हाथ धोने के लिए पांच से अधिक नल लगाए गए थे, लेकिन वे भी बंद कर दिए गए हैं। इस कारण स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं, और दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि ग्राहक अब कम आने लगे हैं।
फूड कोर्ट में रोज आने वाले सुरेश कुमार, दिनेश, राजू और पवन कुमार ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द इन शौचालयों की मरम्मत करवाई जाए ताकि ग्राहकों और दुकानदारों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह मामला सार्वजनिक स्वच्छता और सुविधा से जुड़ा हुआ है। जिला प्रशासन के नाक तले यहां स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि शौचालयों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही इन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें