फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तुले राम बने महासंघ के अध्यक्ष

Sun, 21 Jan 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय-अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू के रविवार को देवसदन में चुनाव हुए। इसमें जिलेभर के चालकों और परिचालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनाव में तुले राम को छठी बार महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। त्रिलोक ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वेद राम ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। पवन ठाकुर को मुख्य सलाहकार, ख्याल चंद ठाकुर को चेयरमैन, हरबंस लाल ठाकुर को वाइस चेयरमैन चुना गया।
हरदयाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष, खीमी राम ठाकुर, कर्मचंद और अमर चंद को उपाध्यक्ष, गुड्डू राम को सहसचिव बनाया गया। महासंघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि फरवरी में महासंघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक जनरल हाउस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चालकों और परिचालकों की मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें