फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल में तीन युवकों का हंगामा, पुलिस और महिला सुरक्षा कर्मचारी पर किया हमला

Thu, 22 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आधी रात को तीन युवकों ने जमकर मचाया हुड़दंग
विज्ञापन

पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों आरोपी, प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
युवक को इलाज के लिए लेकर आए थे दो अन्य आरोपी, तलाशी में मिला ग्रिप

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर में तीन युवकों ने बीती बुधवार रात को खूब हंगामा मचाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अस्पताल में रात को सेवाएं दे रहे पुलिस और महिला सुरक्षा कर्मचारी पर भी हमला कर दिया।
ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान के हाथ और आंख के पास हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मामला बीती बुधवार रात का है। रात को करीब 11:30 बजे उपचार करवाने के लिए दो लोग एक मरीज को लेकर ट्राॅमा सेंटर में आए। इस दौरान किसी बात को लेकर इन दो आरोपियों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। हालांकि, आरोपी युवकों को पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने काबू करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे हुड़दंग से बाज नहीं आए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के तुरंत बाद आठ से अधिक पुलिस कर्मचारी क्षेत्री अस्पताल पहुंचे और आरोपी युवकों को काबू किया। हंगामा करने वाले एक युवक का मेडिकल भी करवाया गया है। तलाशी के दौरान एक युवक के पास हथियार (ग्रिप) भी मिला है। अस्पताल में हंगामे के बाद दहशत का माहौल रहा। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें