फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पटवारी से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 22 Jan 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत के लिए लगाई थी अदालत में अर्जी
विज्ञापन

घटना के दिन का अब ऑडियो आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पटवारी से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। मारपीट के मुख्य आरोपी बीडीसी चेयरमैन नग्गर खंड की ओर से अदालत में जमानत की अर्जी लगाई थी जिसे अदालत ने नकार दिया है।
हालांकि आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा है। मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पुलिस पकड़ा था। दो अन्य आरोपियों ने भी जमानत ली थी। दूसरी ओर, अब वारदात वाले दिन का ऑडियो भी सामने आया है। पटवारी के फोन का यह ऑडियो सामने के बाद इसे पटवारी की ओर से उच्च अधिकारियों को सौंपा गया है। मारपीट के बाद घायल पटवारी का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन पटवारी भोप सिंह का कहना है कि उन्हें सिर में दर्द की शिकायत हो रही है। आंख से भी धुंधला दिख रहा है, इसलिए एमआरआई करवाया जाए। राउगी क्षेत्र में पटवारी के साथ मारपीट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मारपीट मामले में मुख्य आरोपी ने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे अदालत ने खारिज किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें