फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाड़ी स्कूल से मुख्याध्यापक समेत तीन शिक्षकों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मिड-डे मील में परोसी गई खीर से बीमार हुए बच्चों के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पाठशाला में तैनात मुख्याध्यापक सहित तीन अध्यापकों को स्कूल से हटा दिया है। उन्हें अब क्लस्टर में तैनात किया है। अब बाड़ी स्कूल में नए अध्यापक सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल के तमाम स्टाफ को बदलने की मांग की थी। इसके चलते अब विभाग की ओर से अध्यापकों को स्कूल से हटा दिया है। मिड-डे-मील अभी मामले की पूरी तहकीकात होने तक स्कूल में नहीं पकेगा।
संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला के लिए 31 अगस्त को बच्चे हुए स्वस्थ, खौफ नहीं गया, स्कूल अभी खाली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। घटना के 12 दिनों के बाद भी बच्चे स्कूल नहीं लौटे थे और अभिभावक भी बच्चों को नहीं भेज रहे थे। लिहाजा, इसके बाद अब विभाग ने मामले में कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

18 अगस्त को बाड़ी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में खीर परोसी गई थी और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 38 से अधिक बच्चों को पतलीकूहल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दस बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया था और एक को नेरचौक भेजना पड़ा था।
......
शिक्षा विभाग ने स्कूल में तैनात शिक्षकों को क्लस्टर भेज दिया है। उनके स्थान पर क्लस्टर से दूसरे शिक्षकों को भेजा जा रहा है ताकि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई सुचारु हो सके।
विज्ञापन

-ज्ञान चंद, उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें