फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ करोड़ से चकाचक होगी कुल्लू-मनाली वामतट सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/पतलीकूहल। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार ने सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए आठ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन

इसके अलावा मनाली बाईपास सड़क की टारिंग के लिए भी पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह बात विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कही। विधायक ने बताया कि कुल्लू-मनाली वामतट सड़क के लोग लंबे समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे थे। आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से सड़क की टारिंग का काम करवाया जाएगा।
इससे सड़क की हालत में सुधार होने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मनाली बाईपास सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। बाईपास सड़क के बेहतर होने से मनाली शहर में यातायात दबाव कम करने और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

..... सेऊबाग पॉलिटेक्निक के लिए 3.50 करोड़
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सेऊबाग के लिए 3.50 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत हुई है। इस राशि से संस्थान में आवश्यक विकास कार्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी शिक्षा का माहौल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें