फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोझा में युवक से तीन किलो चरस पकड़ी

Sun, 17 Dec 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। सोझा के समीप तीन किलो चरस के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बंजार पुलिस की टीम ने बंजार-जलोड़ी सड़क पर सोझा के पास नाका लगाया था। जलोड़ी की ओर से आते हुए एक युवक की पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी छोटू लाल (36) निवासी खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई।
डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के तार कहां जुड़े हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें