फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य पर बंजार कॉलेज की तीन छात्राओं कीं सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के भुट्टिको में महिला दिवस के मौके पर महिला बुनकर नाटी डालते हुए।-भुट्टिको
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से सांस्कृतिक झलक पेश की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ और जेंडर चैंपियंस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
सर्व-प्रथम समन्वयक डॉ. लीना वैद्य ने मुख्यातिथि प्रसिद्ध जैविक कृषक अनीता नेगी का स्वागत किया। उन्होंने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि कैसे प्राकृतिक विधियों का उपयोग कर उन्होंने सेब, आलू, टमाटर, मिर्च और मोटे अनाज जैसी फसलों की खेती में सफलता प्राप्त की, और उनकी यह उपलब्धि दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी।
विज्ञापन

लवली चौहान ने पीसीओडी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली के माध्यम से कैसे नियंत्रित करने की सलाह दी। महाविद्यालय के जेंडर चैंपियन राधिका और कनिका ने महिला स्वतंत्रता और समानता को बढ़ावा देने को लेकर विशेष प्रस्तुति दी। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय की तीन छात्राओं कनिका, राधिका और अक्षिता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. रेणुका थपलियाल, डॉ. रमेश यादव, डॉ. हेमलता, लता, डॉ. विकास, डॉ. अनिल तथा अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें