फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिवसीय गड़सा मेले का समापन

Thu, 05 Jun 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। गड़सा में मनाए गए तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया है। देवता दुर्वासा ऋषि के सम्मान में मेला करवाया गया। नरौल गांव के देवता गढ़पति नारायण और जूली गांव के घटोत्कछ ने मेले की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

गड़सा घाटी के साथ मंडी जिले के लोगों ने भी मेले में भाग लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल ने कहा कि मेले का शुभारंभ बंजार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने किया। देवता के दर्शन के लिए तीन दिन तक लोगों का तांता लगा रहा। लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बंजार भाजयुमो के अध्यक्ष रविंद्र रब्बू और निवर्तमान जिला कांग्रेस महासचिव घनश्याम गौतम मौजूद रहे। मेले का समापन एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें