फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उपलक्ष्य महाजन ने हिंदी में दिया सबसे सुंदर भाषण

Thu, 05 Jun 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में निकाली गईं जागरूकता रैलियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/भुंतर। जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैलियां निकाली गईं। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
प्रथम और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने गतिविधि दिखाओ और बताओ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए। तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों ने प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए स्लोगन, कविताओं से संदेश दिया और पौधरोपण किया। पहली कक्षा के अहान प्रथम। श्रीहान द्विती और रिहाना और देवांश तृतीय रहे। दूसरी से तान्या, दिविशा, दर्शक और युवान ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है।
उधर, गड़सा घाटी के ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला के प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि हिंदी भाषण प्रतियोगिता में उपलक्ष्य महाजन प्रथम, रितिका द्वितीय रहीं। अंग्रेजी भाषण में शिवांगी प्रथम और ल्हामो द्वितीय रहीं। चित्रकला में सिमरन, सोनाली और चिराग ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। नाटक में ध्रुव, आयुष रॉय, गौरव ठाकुर, नव्या, अंशिका सकलानी, अंजलि, अर्चित परमार, उपलक्ष्य महाजन और विवेक ने शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन


पर्यावरण पर सुनाई भाषण और कविताएं
केलांग। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में पौधरोपण किया गया। गैर-सरकारी संस्था साहस के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित रोचक नाट्य की प्रस्तुति से पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्रा तमन्ना खान, छात्र उदय और यशस्वी ने भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य युधवीर सिंह ने कहा पर्यावरण की रक्षा करना केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। यह 5 जून से 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें