फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दम दिखाने वालों को मिलेगा आकर्षक इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मेरा वोट, मेरा भविष्य और वोट की ताकत थीम पर निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाएगा। इसका उद्देश्य सक्रिय सहभागिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की सहभागिता बढ़ाना है।
प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। वेबसाइट पर 15 मार्च से पूर्व प्रविष्टियां अपलोड करनी होंगी। गायन, वीडियो बनाना, पोस्टर डिजाइन, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी में से किसी भी प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भेजनी होंगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि गायन, वीडियो निर्माण और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता विभिन्न तीन श्रेणियों में वर्गीकृत की गई है। हर वर्ग में आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। गायन स्पर्धा के संस्थागत वर्ग में पहला पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार, तृतीय 30 हजार और विशेष पुरस्कार 15 हजार रुपये होगा। पेशेवर वर्ग में पहला पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार और विशेष पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया जाएगा। शौकिया श्रेणी में पहला पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 7500 और विशेष पुरस्कार 3 हजार रुपये होगा।
विज्ञापन

वीडियो मेकिंग में विजेता को मिलेंगे दो लाख
वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता के संस्थागत वर्ग में पहला पुरस्कार दो लाख, द्वितीय 1 लाख, तृतीय 75 हजार, विशेष पुरस्कार 30 हजार। पेशेवर वर्ग में पहला पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार और विशेष पुरस्कार 10 हजार रुपये होगा। एमेच्योर श्रेणी में पहला पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार व विशेष पुरस्कार 5 हजार होगा। पोस्टर डिजाइन में पहला पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार व विशेष पुरस्कार 10 हजार रुपये होगा। नारा लेखन में पहला पुरस्कार 20 हजार, दूसरा 10 हजार और तीसरा पुरस्कार 7500 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
आवेदक को प्रविष्टि http://www.ecisveep.nic.in/contest वेबसाइट पर भेजनी होगी। इसमें प्रतिभागी का नाम, जिस वर्ग में आवेदन कर रहा है, को ई मेल में दर्शाए विषय में स्पष्ट तौर पर भरना होगा। प्रश्नोत्तरी के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता के समस्त वर्गों में प्रति एक हजार प्रतिभागियों में सर्वाधिक भागीदारी पर जिले को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें