फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर में अंधेरे में गड्ढों में गिर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर को माल रोड बनाने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए एक दर्जन हरे पेड़ काटे गए हैं। जेसीबी की मदद से इन्हें हटा दिया गया है, लेकिन पेड़ों के तनों को निकालने के लिए फुटपाथ पर गड्ढे बना दिए थे। इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
दो माह बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद ने इन्हें नहीं हटाया है। कॉलेज गेट चौक से ढालपुर तक राहगीरों और शहरवासियों का चलना मुश्किल हो गया है। इसमें अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, क्योंकि यहां स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। ढालपुर को माल रोड बनाने का काम भी ठंड बस्ते में है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे शहरवासियों में प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ भारी रोष है। बता दें कि ढालपुर को माल रोड बनाने और इसके सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद कुल्लू ने लगभग एक दर्जन हरे पेड़ कोटे हैं। काटने के बाद इन्हें फुटपाथ पर छोड़ दिया था। इसके बाद अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर नगर परिषद ने पेड़ों को हटाया, लेकिन अब हरे पेड़ों के तनों को निकालने के लिए कुछ दिन पहले नगर परिषद ने जेसीबी मशीन से फुटपाथ पर गड्ढे बना दिए और काम को बंद कर दिया, लेकिन अब नगर परिषद ने गड्ढों को भरने की जहमत भी नहीं उठा रहीं है। नगर परिषद कुल्लू के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि काटे गए पेड़ों का हटाया है। पेड़ों के तनों को निकालने के लिए गड्ढे बनाए हैं, जिसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय गड्ढों में घुस रहे लोग
ढालपुर के पास बने फुटपाथ में रात के समय कई लोग रास्ता समझकर गड्ढों में घुस रहे हैं। इससेे हादसे का खतरा बढ़ गया है। दो दिन में पांच लोगों के गड्ढे में गिरने के मामले आए हैं। गड्ढों के साथ मुख्य सड़क है। अब राहगीर फुटपाथ पर चलने के बजाय सड़क पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें