मनाली। शहर के एक होटल में ठहरे पंजाब निवासी पर्यटक के कमरे से नकदी सहित कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना मनाली में आर्यन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मामला 26 जून रात्रि का है। पर्यटक के कमरे की खिड़की से शातिर अंदर घुसा और नकदी, लैपटॉप, आईपैड, एयरपॉड्स, चांदी के आभूषण, सूटकेस सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद