फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिवाली के बाद मनाली में विंटर सीजन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
लाहौल के त्रिलोक नाथ में हुई ताजा बर्फबारी से ढकी घाटी।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन का आगाज हो गया है। दिवाली के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मालरोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन

मनाली पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार दिवाली से पहले मनाली में प्रतिदिन 500 से 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। दिवाली के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1400 से 1500 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को वीकेंड के चलते पर्यटक वाहनों की आवाजाही में और वृद्धि हुई। इसका असर मालरोड सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिखने लगा है।
शुक्रवार सुबह रोहतांग दर्रा और मढ़ी में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें परवान चढ़ा दी हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों को निहारने और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि दिवाली के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे विंटर सीजन की शुरुआत माना जा सकता है। ताजा बर्फबारी के बाद आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के होटलों में अच्छी बुकिंग मिल रही है। ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें