फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीख-पुकार से दहल उठी पूरी सैंज घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। उपतहसील सैंज को शैंशर से जोड़ने वाली सड़क पर जांगला में निजी बस करीब 200 फीट नीचे जा गिरी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग बस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों में चालक-परिचालक समेत एक अन्य यात्री शामिल हैं।
बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई। बस हादसे के बाद सैंज घाटी चीख-पुकार से गूंज उठी। हर तरफ शव और घायलों का खून देकर हर कोई सहम उठा। हादसे की खबर सुनने के बाद सैंज से लेकर शैंशर तक मातम छा गया है। लारजी से लेकर शैंशर, शांघड़ व रैला आदि इलाके के कई लोग अपनों का हाल जानने के लिए जांगला घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर हर किसी का दिल दहल गया। शैंशर से सैंज व औट होकर कुल्लू आ रही बस में चालक-परिचाकल के साथ 15 सवारियां मौजूद थी। बस हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एक सड़क से दूसरी सड़क में गिरी बस के कारण लोगों को रेस्क्यू करने में अधिक परेेेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस हटाने के लिए देरी से पहुंची जेसीबी के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा क्षेत्रवासियों को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है। इस दौरान अपनों को खोने के गम में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हुआ उनको दूसरी महिलाएं सांत्वना दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें