बंजार में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्यालू।
कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय रहा थाना का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार(कुल्लू)। पुलिस थाना और तहसील परिसर बंजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना और तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। इस मौके पर महिलाओं ने एकत्रित होकर भजन-कीर्तन किया और साथ में नृत्य कर श्रद्धा व्यक्त की। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पूजन किया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बंजार चंद्रशेखर ठाकुर और समस्त पुलिस जवानों ने इस कार्यक्रम में शामिल शामिल होकर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का आगाज गणेश पूजन और अन्य देवी-देवताओं की अराधना के साथ किया। तत्पश्चात सुंदरनगर से आए हुए नरेंद्र एंड पार्टी ने मंच पर आकर के भगवान गणेश और माता के भजन गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद वहां भंडारे का भी आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।