फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मरीज को पीठ पर आठ किमी पैदल चल सड़क तक पहुंचाया

Thu, 14 Aug 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज के ग्राम पंचायत रैला के शरणर गांव से उठाकर ले जाते रिश्तेदार।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 25 जुलाई को आई बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। वहीं, बुधवार सुबह ग्राम पंचायत रैला-दो के शारण गांव से एक मरीज को पीठ पर उठाकर ग्रामीणों को आठ किलोमीटर पैदल चल सड़क तक सिउंड पहुंचना पड़ा। सिउंड से मरीज को वाहन से उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

गौर रहे कि तीन ग्राम पंचायतों रैला-एक, रैला-दो और देवगढ़ गोही को जोड़ने वाली सड़क डेढ़ माह से बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को 50 वर्षीय मरीज लोतू राम को उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीण डाबे राम, भाग सिंह, यान सिंह, इंद्र दत्त, चुनी लाल, परी दत्त ने कहा कि बुधवार को ग्रामीण लोतू राम अचानक बीमार हो गए। ग्रामीणों को मजबूरन मरीज को आठ किलोमीटर पैदल पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर गांव की सड़क बहाल होती तो परेशानी का सामना न करना पड़ता। ग्रामीण अपने स्तर पर कई स्थानों पर सड़क बहाली में जुटे हैं। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि सैंज-रैला सड़क को बहाल करने के लिए एक जेसीबी लगाई गई है।
ग्राम पंचायत शांघड़ के तहत आने वाले दलियाही से धारा, मेन रोड से बान तक, रियाड़ा से जाला तक भारी बारिश के कारण पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हैं।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत देहुरी धार का लपाह से शांघड़ पैदल रास्ता भी किल्ली परेशी में भूस्खलन से बंद है। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से रास्ता ढह गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गाडारली के दुर्गम गांवों शाक्टी, मरोड़, शुगाड़ आदि को जोड़ने वाले रास्ते भी भूस्खलन और विभिन्न स्थानों पर पुलिया बहने से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें