फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सावन माह के दूसरे सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोले के दरबार में शीश नवाया। प्रसिद्ध शिव मंदिर बिजली महादेव, मनाली के अंजनी महादेव, सियाली महादेव, भूतनाथ मंदिर, शांघड़ में शंगचूल महादेव, शिव नगरी मणिकर्ण आदि में श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान भोले के जयकारों से घाटी गूंज उठी। मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, पुष्प आदि चढ़ाए। बिजली महादेव में भी सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। यहां पर लोगों की भीड़ को देखते हुए उचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर में महादेव के दर्शनों के लिए आने वालों को प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। बिजली महादेव में दर्शन करने कुल्लू से पहुंचे आशीष, रमन ठाकुर और प्रदीप ने कहा कि बिजली महादेव के सावन महीने में दर्शन करने से विशेष लाभ मिलता है। गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर में हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। ऐसे में मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से सफाई का ध्यान रखने की अपील की गई है। सावन का महीना होने के चलते इन दिनों मंदिरों में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सावन महीने के उपलक्ष्य पर कुल्लू और भुंतर में खीर बांटी गई। कुल्लू में मिनी सचिवालय और प्रेस क्लब भवन के बाहर खीर का प्रसाद लोगों को बांटा गया। भुंतर में भी स्थानीय कारोबारियों की ओर से खीर का भंडारा लगाया गया। भुंतर बाजार में आने वाले लोगों को खीर बांटी गई। खराब मौसम के बाद भी श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। महादेव के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। जिले के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की रौनक रही। श्रद्धालुओं ने रुद्र अभिषेक करने के साथ नंदी की पूजा भी की। साथ ही उनसे मन्नत भी मांगी। कई लोगों ने सोमवार को व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें