फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कमीज में लगे दाग से पकड़ में आया हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। होटल में युवती की हत्या करने का आरोपी कमीज में लगे दाग से पकड़ में आया। पुलिस ने महज तीन घंटे में ब्लाइंड हत्या की मिस्ट्री को सुलझाया। कॉल डिटेल भी पुलिस की मददगार साबित हुई। युवक और युवती 302 नंबर कमरे में ठहरे थे। मामला भी भादंसं की धारा 302 में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जांच प्रभावित न हो, इसके चलते पुलिस ने अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार साल से दोनों में मित्रता थी। बुधवार को युवक के फरार होने के बाद बैग को खोला गया तो उसमें युवती का शव बरामद हुआ। होटल में मृतक युवती का आधारकार्ड पंजीकृत था लेकिन युवक की कोई पहचान नहीं थी। सीसीटीवी नहीं होने से उसका कोई रिकार्ड नहीं मिल पाया। फरार आरोपी विनोद को पकड़ना अंधेरे में तीर मारने के समान था। मनाली पुलिस ने पूरी योजना से उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा। डीएसपी केडी शर्मा और थाना प्रभारी मुकेश राठौर स्वयं उसकी तलाश में निकल गए।
न नाम और न ही सूरत का पता था। सिर्फ इतना सुराग मिला था कि उसकी सफेद रंग की कमीज पर खाने का पीला दाग लगा है। फोन कॉल डिटेल को भी ट्रेस किया गया। जगह-जगह लगे नाके से उसका सुराग नहीं मिला। झीड़ी में एक एचआरटीसी की बस रोकी तो कमीज में लगे दाग के आधार पर उसे दबोचा गया। सिस्सू की सैर करवाने वाले टैक्सी चालक ने उसकी शिनाख्त कर दी। एसपी कुल्लू गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उनके रिश्तों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

...
302 कमरे में ठहरे, 302 में मामला दर्ज
युवक और युवती 13 मई को मनाली आए थे। दोनों गोंपा रोड स्थित निजी होटल में ठहरे। दोनों ने कमरा नंबर 302 लिया। वारदात के बाद भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। युवक ने वारदात को कब अंजाम दिया इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें