फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति भाजपा ने मोर्चों पर कीं नई नियुक्तियां

Sun, 28 Sep 2025 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल मानेपा एसटी और मीना महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा हाईकमान ने लाहौल-स्पीति में विभिन्न मोर्चों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। एचआरटीसी से आरएम पद से सेवानिवृत्त मंगल चंद मानेपा को भाजपा एसटी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मीना देवी को महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष और अमीर ठाकुर को भाजयुमो लाहौल-स्पीति का अध्यक्ष बनाया गया है। रमेश गुलेपा को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर लाभ होगा। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मंगल चंद मानेपा ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वे उसे ईमानदारी से निभाएंगे। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने भी मोर्चों के नियुक्त हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें