फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीजे की आड़ में कथित रेव पार्टियों का खेल, सोशल मीडिया बना प्रचार का अड्डा

Wed, 16 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो-तीन माह पहले शुरू हो जाता प्रचार, जून की पार्टी के बाद हाईकोर्ट की सख्ती से कुल्लू के तीन अधिकारी हटाए गए
विज्ञापन

रोशन ठाकुर
कुल्लू। काला सोना (चरस) की तस्करी के लिए विख्यात रही मणिकर्ण घाटी अब कथित रेव पार्टी के आयोजन के लिए बदनाम हो रही है। पार्वती घाटी में आठ से दस जगह ऐसी जहां इस तरह की गतिविधियों को आयोजन किया जाता है। हाल ही में जून माह में हुई कथित रेव पार्टी की गूंज देश-दुनिया में सुनाई दी।
डीजे की आड़ में घाटी में रेव पार्टी (फुलमून पार्टी) तीन से चार दशकों से फल फूल रही है। लाखों-करोड़ों रुपये के इस अवैध कारोबार में आयोजकों ने दो से तीन माह पहले से तैयारियां की जाती है। पिछले डेढ़ दशक से इसके प्रचार प्रसार का सबसे बड़ा माध्यम फेसबुक,व्हाट्सएप, यू ट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म बना। इसी के जरिये ही आयोजकों की ओर से दो से तीन माह पहले बड़े स्तर पर प्रचार करना शुरू कर देते हैं और रेव पार्टी में सैकड़ों विदेशी पर्यटक एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन

जून-2026 को पार्वती घाटी में हुई अवैध रेव पार्टी प्रदेश और देशभर में चर्चा का विषय बनी। इस पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल व एसडीएम सदर निशांत ठाकुर नपे और तीनों अधिकारियों को तबादला करना पड़ा है। प्रदेश हाईकोर्ट में अगली सुनाई अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में होगी। वहीं, पिछले हफ्ते इस मामले को धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा भी सोशल मीडिया में उठाया गया था। इसको लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा व सदर विधायक कुल्लू गोविंद सिंह ठाकुर ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।
बाक्स
पार्वती घाटी के कई क्षेत्रों में धारा 163 लागू
जून माह में कथित रेव पार्टी के बाद जिला प्रशासन ने पार्वती घाटी के कई क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है। आदेश के अनुसार कसोल, मणिकर्ण, तोष, पुलगा, तुलगा, ग्राहण तथा बरशैणी क्षेत्रों में इस प्रकार की पार्टियों के आयोजन एवं उनके प्रचार-प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।
विज्ञापन

बाक्स
सड़क से दो से तीन किमी दूर जंगल में करते पार्टी का आयोजन
रेव पाटियों का आयोजन अक्सर जंगलों में किया जाता है। पार्टी में आने वाले सभी देशी व विदेशी लोगों के लिए आयोजकों द्वारा इंतजाम पहले से ही किए जाते हैं। खास बात है कि इन पार्टियों का आयोजन सड़क से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर किया जाता है। कई बार पुलिस द्वारा दी दबिश देकर डीजे और नशे को बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें