फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कसोल में भरे केक, पेस्ट्री के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कसोल क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। वीरवार को विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ खाद्य पदार्थों में मादक पदार्थ मिलाए जाने की आशंका है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कसोल पहुंची और विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह ने खाद्य पदार्थों में केक, पेस्ट्री, बर्फी सहित कई अन्य पदार्थों के सैंपल भरे और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जांच में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें