उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने का है आरोपी
पूछताछ में किया खुलासा, दिल्ली के नितिन ने मौलाना से प्रभावित होकर बदला था नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मई में उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में बम धमाका करने की मेल के जरिये धमकी देने के आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वह दो बार 15 दिन की पुलिस रिमांड पर चल था। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले नितिन ने एक मौलाना से प्रभावित होकर धर्म बदला। उसका नाम खालिद रखा गया। कुल्लू पुलिस ने आरोपी को मैसूर से गिरफ्तार किया है। मैसूर पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसका काम धमकी भरे मेल भेजकर दहशत का माहौल पैदा करना है। पुलिस ने अब शिकंजा कस दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि 15 दिन की पुलिस रिमांड के बाद वीरवार को जिला अदालत में पेश किया गया। यहां से खालिद को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।