फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार करोड़ रुपये से भी नहीं सुधरी कुल्लू-मनाली वामतट की हालत

Thu, 05 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली वामतट ​स्थित अलेउ  पास बनी अस्थायी सड़क। संवाद
विज्ञापन
सात माह बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाया अलेउ का 100 मीटर लंबा पॉइंट
विज्ञापन

जाम से पर्यटकों के साथ वामतट की हजारों लोगों को हाे रही परेशानी
एनएचएआई ने आपदा के दौरान लोक निर्माण विभाग को दी थी राशि

रोशन ठाकुर
कुल्लू। आपदा के दौरान कुल्लू-मनाली हाईवे तीन के साथ कुल्लू-मनाली वामतट भी कई जगहों पर तहस-नहस हो गया था। कुल्लू से मनाली का संपर्क बहाल रहे, इसके लिए एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए करीब चार करोड़ रुपये की राशि दी थी।
करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी अलेउ के पास सड़क सात माह बाद भी अस्थायी है। इस वजह से यहां जाम लग रहा है। सैलानियों के साथ आम लोग परेशान हैं। लोगों का मानना है कि इससे वामतट के पर्यटन कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग को अलेउ के पास वाहनों के लिए बहाल कर दिया है लेकिन इसे अस्थायी तौर पर खोला गया है। यहां सड़क भी वनवे है। इसकी टारिंग भी नहीं की गई है। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, मनोहर लाल, किशन ठाकुर और मोहन लाल ने कहा कि बर्फबारी होने पर इस जगह पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। आपदा को गुजरे सात महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग 100 मीटर सड़क को ठीक नहीं कर पाया है।
एनएचएआई ने वामतट की मरम्मत के लिए चार करोड़ की राशि दी है। बावजूद इसके सड़क अस्थायी रूप से चल रही है। गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक एनएचएआई ने हाईवे तीन को टारिंग कर चकाचक कर दिया है लेकिन अलेउ की सड़क अभी कच्ची और वनवे है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि एनएचएआई ने कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग को सुचारू रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को चार करोड़ की राशि दी है।

सड़क की खराब हालत से मनाली के पर्यटन उद्योग को नुकसान हो रहा है। इस पॉइंट की टारिंग करने की मांग लोक निर्माण विभाग से नई साल से पहले की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे क्षतिग्रस्त मार्ग की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या से पर्यटकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। -गौतम ठाकुर, पर्यटन कारोबारी

बाक्स अलेउ के पास लोक निर्माण विभाग ने सड़क को ठीक तो कर दिया है। ब्यास नदी के आरसीसी की दीवार भी दी जा रही है। सड़क की टारिंग नहीं होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। विभाग को इस जगहों को ठीक करने के लिए कार्य में लानी चाहिए। -किशन ठाकुर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


अलेउ के पास आपदा में पूरी सड़क बह गई थी। यहां पर सड़क को अस्थायी रूप से बहाल किया है। ब्यास नदी से आरसीसी की सुरक्षा दीवार दी जा रही है। इसके पूरा होने पर सड़क की टारिंग की जाएगी। -अनूप शर्मा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मनाली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें