कुल्लू जिला में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही बगीचों के कार्य में जुटे लोग।-संवाद
चार माह बाद हुई बारिश-बर्फबारी से किसानों और बागवानों के खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। करीब चार महीने के लंबे अंतराल के बाद हुई इस बारिश और बर्फबारी को खेती-बागवानी के लिए संजीवनी बनी है।
खेतों में नमी होने से किसान अब गेहूं की बिजाई में जुट गए हैं। बागवान सेब सहित अन्य फलों के पेड़ों की काट-छांट और खाद डालने के कार्य में लग गए हैं।
कुल्लू के स्थानीय निवासी किसान मंगल चंद शास्त्री ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश और बर्फबारी किसानों-बागवानों को राहत मिली है। किसान अब अपने खेतों में काम शुरू कर दिया है।
स्थानीय बागवान हीरा लाल ने बताया कि यह बारिश किसानों और बागवानों के लिए अमृत के समान है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से बागानों और खेतों का कार्य लंबित था लेकिन अब बारिश के बाद किसान और बागवान फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि पहाड़ों पर अच्छी मात्रा में बर्फबारी होती है तो पूरे साल जल स्रोत बेहतर बने रहेंगे। इससे पानी की किल्लत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नमी से किसान-बागवानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है।