फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुद चली कार, दूसरी को टक्कर मार खाई में गिरी

Sat, 20 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
म​णिकर्ण घाटी के तोष में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन।-संवाद
विज्ञापन
जिले के तोष गांव की घटना, दूसरी कार बीच में अटकी, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

कार स्टार्ट कर बाहर खड़ा था चालक, पार्किंग में खड़े थे पर्यटकों के वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के आखिरी गांव तोष में दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। राहत की बात है कि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार तोष गांव के पास दो पर्यटक वाहन पार्क किए थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पंजाब नंबर की एक गाड़ी को चालक ने स्टार्ट कर रखा था। वह खुद बाहर खड़ा था। इस दौरान कार अपने-आप ही चल पड़ी और दूसरी तरफ पार्क की गई उत्तराखंड नंबर की दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। देखते ही देखते एक गाड़ी खाई में जा गिरी जबकि दूसरी बीच में अटक गई। स्थानीय पंचायत के कार्यकारी प्रधान ने कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। इसमें पंजाब नंबर की गाड़ी नाले में जा पहुंची और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी गाड़ी बीच में अटक गई है। इसे भी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी के टक्कर मारने और गिरने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें